फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमाणु गतिरोध के बीच चीन और उत्तर कोरिया में हुई बातचीत

Sat, 18 Nov 2017 06:21 PM IST
एजेंसी/ शंघाई
विज्ञापन
XI Jinping-kim jong
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के परमाणु गतिविधियों के बीच चीन के एक वरिष्ठ राजनयिक ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोन उंग के एक सहयोगी से मुलाकात की। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तरफ से उत्तर कोरिया पहुंचे सोंग ताओ ने उत्तर कोरिया के अधिकारी को हाल की चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी कांग्रेस और अन्य ‘आपसी हित के मुद्दों’ पर जानकारी दी।
विज्ञापन


पढ़ें: चीन-अमेरिका के संतुलित संबंधों का फायदा उठाना भारत के लिए बुद्धिमानी नहीं: चीनी विशेषज्ञ
 
परमाणु गतिरोध और अमेरिकी राष्ट्रपति के प्योंगयांग पर दबाव डालने के आग्रह के बीच दोनों राष्ट्रों के बीच संबंधों में थोड़ी सुस्ती आई है। एक बार चीनी नेता माओ जेदोंग ने दोनों देशों को ‘दांत और होठों के समान करीब’ होने का बात कही थी।

पढ़ें:  चीन ने लॉन्च किया दुनिया का पहला बिजली से चलने वाला मालवाहक जहाज

एक साल से अधिक समय में उत्तर कोरिया जाने वाले सोंग पहले वरिष्ठ चीनी राजनयिक हैं। उम्मीद जताई जा रही थी कि सोंग शुक्रवार को होने वाली मुलाकात में उत्तर कोरिया के प्रतिनिधि जो रयोंग हेई का साथ परमाणु परीक्षण से पैदा हुए गतिरोध को दूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें