फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी की टिप्पणी सकारात्मक, एनएसजी, अजहर पर नहीं बदलेगा रुखः चीन

Thu, 19 Jan 2017 11:11 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
एनएसजी सदस्यता और मसूद अजहर के मसले पर चीन के साथ भारत के मतभेदों के मद्देनजर चीन ने कहा है कि इनका असर दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर नहीं पड़ना चाहिए। साथ ही चीन ने भारत को आगाह किया है कि एनएसजी और अजहर के मुद्दे पर उसका कोई रुख बदलने वाला नही है।
विज्ञापन


हालांकि भारत और चीन के उदय से दोनों देशों के लिए अप्रत्याशित अवसर पैदा होने संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की सराहना करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने बुधवार को कहा कि ठोस और स्थिर सहयोग स्थापित करना दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, जहां तक प्रधानमंत्री मोदी की सकारात्मक टिप्पणियों का सवाल है तो हम इसकी सराहना करते हैं। दोनों देशों के नेतृत्व एक दूसरे के निरंतर संपर्क में हैं और एक दूसरे से गहन बातचीत कर रहे हैं। हमें एक-दूसरे पर उंगली उठाने और मुख्य हितों की उपेक्षा करने की बजाय मतभेदों को मित्रवत बातचीत के जरिए इसे दूर करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल भी चीन ने लगाया था अड़ंगा

चीनी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कराने और एनएसजी की सदस्यता के मुद्दे को दोनों देशों के रिश्तों में बाधा नहीं बनने देना चाहिए। गौरतलब है कि चीन ने पिछले साल न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप में भारत की सदस्यता लेने की कोशिशों पर पानी फेर दिया था।

इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र से मसूद और उसके आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद पर बैन की कोशिशों पर भी चीन ने अड़ंगा लगाया था। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने मंगलवार को ‘रायसीना संवाद-2’ में पड़ोस में एकजुटता से जुड़ा अपना नजरिया पेश किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें