फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजहर को 'बचाकर' अब चीन कर रहा भारत को मनाने की कोशिश, द्विपक्षीय संबंधों की दी दुहाई

Fri, 03 Nov 2017 02:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
Masood Azhar
विज्ञापन
मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने की भारत की कोशिशों पर फिर से पानी फेरने के बाद चीन ने कहा कि बीजिंग नई दिल्ली के साथ द्विपक्षीय संबंध बेहतर करने पर काम कर रहा है। चीन ने चौथी बार अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने की भारत, यूएस और बाकी देशों की कोशिशों में अड़ंगा लगाते हुए कहा था कि प्रतिबंध लगाने वाली कमेटी के बीच आम सहमति नहीं बन पाई है।
विज्ञापन


चीन ने अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन की कोशिश की नाकाम, मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने पर फंसाया पेंच

इस पूरी घटना के बाद चीनी विदेश मंत्री के सहायक चेन जियाडोंग ने कहा था कि भारत चीन का महत्वपूर्ण पड़ोसी देश है और चीन अपने सभी पड़ोसियों के साथ बनाए गए संबंधों को नए युग की ओर लेकर जाना चाहता है। चेन ने आगे कहा कि चीन भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर करने के लिए काम कर रहा है।
विज्ञापन

भारत ने जताई थी नाराजगी

मसूद अजहर
चीन के इस कदम पर भारत ने नाराजगी जताते हुआ कहा था कि संकीर्ण उद्देशय को पूरा करने के लिए आतंक का साथ देना आगे की ना सोचने और प्रगति को उल्टा कर देना जैसा है।

बता दें कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को यूएन की प्रतिबंधित आतंकी संगठनों की सूची में पहले ही डाला जा चुका है लेकिन मसूद अजहर को बार-बार चीन बचा रहा है। चीन वीटो शक्ति का इस्तेमाल कर इस प्रस्ताव को यह कहकर खारिज कर दिया है कि इस पर सर्वसम्मति नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें