चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को दुर्लभ संदेश भेजा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक साल से ज्यादा समय बाद चीन ने सार्वजनिक तौर पर अपने पड़ोसी से संवाद किया है। संदेश से उनके बीच खिंचाव भरे रिश्तों में संभावित सुधार के संकेत मिलते हैं।
पढ़ें: उत्तर कोरिया में एटमी परीक्षण साइट पर सुरंग के ढहने से 200 की मौत, जापान मीडिया का दावा
प्योंगयांग की हथियारों को लेकर बढ़ती महत्वाकांक्षा से उनके बीच दूरियां आईं। हालांकि बीजिंग उसका लंबे समय से साझेदार और आर्थिक सहयोग रहा है। शी का संदेश चीन की सत्तारूढ़ पार्टी के प्रमुख के तौर पर दूसरा कार्यकाल हासिल करने के लिए किम की तरफ से दी गई शुभकामनाओं के जवाब में भेजा गया है।
उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी केसीएनए के अनुसार किम को ‘कॉमरेड चेयरमैन’ संबोधित करते हुए शी ने कहा, ‘मैं कामना करता हूं कि नई स्थिति में चीनी पक्ष, डीपीआर पक्ष के साथ दोनों पक्षों ओर दोनों देशों के बीच निरंतर मजबूत और स्थिर प्रगति को प्रोत्साहन देकर रिश्तों को बढ़ावा देगा।’
पढ़ें: अमेरिका की चेतावनी- परमाणु हथियारों का प्रयोग किया तो नॉर्थ कोरिया का वजूद मिटा देंगे
अपने पहले के संदेश में किम ने शी को हार्दिक बधाई दी थी और विश्वास व्यक्त किया था कि दोनों देशों के लोगों के हितों में उनके संबंध विकसित होंगे।