चीन के विश्वविद्यालयों में छात्रों को अब राष्ट्रपति शी जिनपिंग के विचारों को पढ़ाया जायेगा। जिनपिंग के विचारों पर छात्र रिसर्च भी करेंगे जिससे उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सकें। चीन के लगभग 20 विश्वविद्यालयों को जिनपिंग की विचारधारा से प्रेरित रिसर्च इंस्टीट्यूट के रूप में स्थापित किया गया है। जिससे नई पीढ़ी जिनपिंग के समाजवादी विचारों को जान सके।
पढ़ें: फिर मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव में अड़ंगा लगा सकता है चीन
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, रिसर्च इंस्टीट्यूट दैनिक जीवन के सभी पहलुओं में शी के विचार को शामिल करने की वकालत करते हैं। रिसर्च इंस्टीट्यूट के रूप में हालही में स्थापित हुए हुनान नॉर्मल यूनिवर्सिटी के प्रमुख जियांज हांगशिन ने कहा कि हम नये युग तक जिनपिंग के विचारों को पहुंचाने के लिए कई विशेषज्ञों और प्रोफेसरों को इकट्ठा करेंगे।
पढ़ें: पाकिस्तान की जगह चीन को मिलेगा CPEC का ज्यादा फायदा- रिपोर्ट
तिआनजिन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलाजी कम्यूनिस्ट यूथ लीग के सचिव लियू यिंग ने कहा कि जिनपिंग के विचारों को पढ़कर छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ेगा, समाज और जीवन के प्रति भी उनमें सकारात्मकता आयेगी।