फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी के दौरान गोली लगने से बच्ची की दर्दनाक मौत

Mon, 31 Oct 2016 08:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
लखनऊ में एक बच्ची अपने घर की दूसरी मंजिल पर पटाखे जला रही थी कि अचानक वह गिर गई। जब उसे उठाया गया तो वह खून से लथपथ थी, उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


लखनऊ के बाजारखाला स्थित अपने घर की दूसरी मंजिल पर शमा परवीन (15) अपने तीन भाइयों के साथ पटाखे जला रही थी। इसी दौरान हुई फायरिंग में उसे गोली लग गई और वह छत पर ‌ही गिर गई।

मां आयशा ने उसे उठाया तो उसकी दाहिनी तरफ से खून निकल रहा था। चचेरे भाई परवेज ने बताया कि परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें