चीन की एक कंपनी ने पुलिस इस्तेमाल के लिए एक ऐसी लेजर गन बनाई है जो एक किलोमीटर दूर से भी प्रदर्शनकारियों के बाल या उनके बैनर में आग लगा सकती है।
विज्ञापन
जेडकेजेडएम फाइबर लेजर कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि इस हथियार से जिसे निशाना बनाया जाएगा उसे तेज दर्द का अहसास होगा लेकिन यह किसी भी रूप में जानलेवा नहीं है।
उन्होंने बताया कि इस हथियार से किसी भी प्रदर्शन में गैरकानूनी बैनरों, प्रदर्शनकारियों के बालों और कपड़ों में आग लगाई जा सकती है। लेकिन मानव त्वचा को इससे कोई भी हानि नहीं पहुंचेगी। यह बंदूक 800 मीटर की दूरी से टारगेट को निशाना बना सकती है।