फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

81 साल की चीनी महिला ने स्नातक डिप्लोमा कर किया अपना सपना पूरा

Mon, 05 Feb 2018 05:03 AM IST
एजेंसी, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन के तिआनजिन विश्वविद्यालय से 81 वर्षीय एक महिला ने स्नातक डिप्लोमा कर अपने दशकों पुराने सपने को पूरा किया है। स्नातक समरोह के दौरान सुई मिनसियु को रविवार को स्नातक डिप्लोमा का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। 

विज्ञापन


इसके बाद सुई ने कहा कि मुझे यह अवसर देने के लिए मैं तिआनजिन विश्वविद्यालय का शुक्रिया अदा करती हूं। वास्तविकता यह है कि मैं इसे शुरुआती दिनों में पूरा नहीं कर पाई थी। लेकिन आज मेरा सपना सच हुआ। मुझे लगता है कि जीवन का अर्थ लगातार अपने आप को चुनौती देना और अपने आप में सुधार करते रहना है। 

सुई मार्च 2014 को तिआनजिन विश्वविद्यालय में आधुनिक दूर शिक्षा के तहत ई-कॉमर्स में स्नातक के पाठ्यक्रम में पंजीकृत हुई थीं। तब वह 77 वर्ष की थी। वह अपनी कक्षा में सबसे उम्रदराज छात्रा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें