फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में भ्रष्टाचारियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 13.4 लाख अधिकारियों को मिली सजा

Mon, 09 Oct 2017 11:03 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
विज्ञापन
xi jinping
विज्ञापन
चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत 13.4 लाख अधिकारियों को दंडित किया गया है। इससे उन्हें अपनी शक्तियों का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने में मदद मिली।सीपीसी नेशनल कांग्रेस से पहले इसके शीर्ष अनुशासनात्मक अधिकारी ने कहा कि 2012 सम्मेलन में शी को पार्टी प्रमुख चुने जाने के बाद से जमीनी स्तर पर पार्टी के 13.4 लाख अधिकारियों को दंडित किया चुका है।
विज्ञापन


पढ़ें:   बॉर्डर पर रक्षामंत्री ने चीनी सैनिकों को बताया 'नमस्ते' का मतलब, देखिए वीडियो

उसके बाद वह राष्ट्रपति और सेना के प्रमुख बने। पार्टी के संस्थापक माओ जेडोंग के बाद से वह सीपीसी के सबसे शक्तिशाली नेता बनकर उभरे हैं। सीपीसी अधिकारी ने कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी अभियान पार्टी की छवि में सुधार हुआ और शी एक लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के आधिकारिक इकाई ने 13000 सैन्य अधिकारियों को भी दंडित किया है।

पढ़ें:  सीनाजोरी पर उतरा चीन, बोला- डोकलाम में सेना की तैनाती सुरक्षा से जुड़ा मसला

इनमें जनरल गुओ बॉक्सिंआंग और जनरल शु चिहोउ भी शामिल हैं। चिहोउ केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। 75 वर्षीय गुओ को पिछले साल जुलाई में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई जबकि 72 वर्षीय चिहोउ का भ्रष्टाचार विरोधी जांच के दौरान हिरासत में 2015 में कैंसर की वजह से निधन हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें