फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में हातो तूफान से 12 की मौत, कई घायल

Thu, 24 Aug 2017 06:28 AM IST
एजेंसी बीजिंग/हांगकांग
विज्ञापन
हातो तूफान - फोटो : India Today
विज्ञापन
चीन के दक्षिण गुआंगडोंग प्रांत में झुहाई शहर और मकाओ में बुधवार को आए हातो तूफान में 12 व्यक्तियों की मौत हो गई। झुहाई शहर में सात व्यक्तियों जबकि मकाओ में पांच व्यक्तियों के मारे जाने की खबर है। चीन में इस साल का यह सबसे भयंकर तूफान है। इस साल यह 13वीं बार है जब चीन तूफान से प्रभावित हुआ है। 
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्वी चीन में तूफान हातो ने दस्तक दी है। हालांकि तूफान आने से पहले लोगों को चेतावनी दे दी गई थी। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। तूफान को देखते हुए प्रशासन ने बचाव और राहत कार्यों की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

तूफान के कारण फुजयिान और गुआंगडोंग प्रांत में 45 मीटर प्रति सेकेंड से भारी बारिश हो रही है। गुआंगडोंग और नाननिंग के बीच चलने वाली रेल सेवाओं को बुधवार सुबह 5 बजे से ही बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें