फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन बोला- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे है पाकिस्तान

Wed, 23 Aug 2017 09:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
चीन और पाकिस्तान
विज्ञापन
आतंकियों के स्वर्ग बने पाकिस्तान पर डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद चीन उसके बचाव में उतर आया है। सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि आतंकियों पर चुप्पी और सुरक्षित स्वर्ग बने पाकिस्तान को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी। 
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान के बाद मंगलवार को चीन ने पाकिस्तान का बचाव किया। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान सबसे आगे खड़ा है। पाकिस्तान ने आतंकियों से लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान और महान बलिदान दिया है। 

पढ़ें: इस हिसाब से तो हर शादी 'लव जिहाद' है!

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय बिरादरी भी पाकिस्तान के इस त्याग और बलिदान को मानेगी। हमें इस बात की खुशी है कि अमेरिका और पाकिस्तान एक साथ मिलकर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा था कि अमेरिका अब पाकिस्तान के आतंकियों को ठिकाने लगा के रहेगा। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका किसी भी स्थिती में यह नहीं बर्दाश्त करेगा कि पाकिस्तान आतंकियों के लिए एक सुरक्षित स्वर्ग बना रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें