फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में ट्रक और कार की टक्कर में 10 लोगों की मौत, दो घायल

Wed, 14 Nov 2018 12:08 PM IST
भाषा, बीजिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन के उत्तर-पश्चिमी शांक्सी प्रान्त में एक ट्रक और कार की टक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसा मंगलवार रात को उस समय हुआ जब शिआन शहर में सड़क पर ट्रक एक कार से टकरा गया।

विज्ञापन


हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी और तीन अन्य लोग घायल हुए थे। घायलों में से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने चिकित्सकों के हवाले से बताया कि अन्य दो घायलों का तांगदू अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत अब स्थिर है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें