फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन का नया प्लान, सेना की पहुंच बढ़ाने के लिए बनाएगा 13 लाख किमी. लंबी सड़क

Thu, 17 Jan 2019 05:16 PM IST
अमित मंडल भाषा, वाशिंगटन
विज्ञापन
India-China border
विज्ञापन

विश्व की सबसे बड़ी सेना वाला देश चीन ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों में सेना की पहुंच बढ़ाने के लिए 13 लाख किलोमीटर लंबी सड़क बनाएगा। वहीं, 26000 किलोमीटर लंबी एक्सप्रेस-वे का भी निर्माण करेगा। पेंटागन ने अमेरिकी कांग्रेस को इसकी जानकारी दी है। साल 2020 तक यह योजना पूरी होगी।

विज्ञापन


पेंटागन ने 2019 की अपनी रिपोर्ट चाइना मिलिट्री पावर में कहा है कि चीन का रेल नेटवर्क करीब एक लाख किलोमीटर की पटरी पर फैला हुआ है। इसमें से 10,000 किलोमीटर पटरियां तेज रफ्तार रेलगाड़ियों के लिये हैं, जिन पर 250 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक रेलगाड़िया चलाई जा रही हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक चीन के भविष्य में परिवहन के नेटवर्क में सुधारों से पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की देश में ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों तक पहुंच तेज़ी से बढ़ जाएगी। चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी दुनिया के किसी भी देश की सबसे बड़ी सेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें