फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन: इस सप्ताह आसियान देशों के 10 विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा 

Tue, 08 Jun 2021 02:01 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बीजिंग

सार

  • दक्षिण सागर में कुछ देशों के साथ विवाद के बावजूद इन 10 देशों के दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) के जरिये चीन अपना वर्चस्व बढ़ाना चाहता है।
विज्ञापन
चीन के विदेश मंत्री वांग यी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र में अपना वर्चस्व बढ़ाने के लिए अमेरिका से बढ़ती होड़ के बीच चीन इस सप्ताह दक्षिण-पूर्व एशिया के 10 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक बुला रहा है। बैठक में कोविड-19 के कारण प्रभावित पर्यटन व अन्य आर्थिक आदान-प्रदान बहाल करने तथा महामारी से जंग में और अधिक समन्वित प्रयास व व्यवहारिक टीका पासपोर्ट के मुद्दे पर चर्चा होगी।  

विज्ञापन


मंगलवार से शुरू होने वाली इस आयोजन में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के भी बैठक से इतर हिस्सा लेने की संभावना है। बता दें कि दक्षिण सागर में कुछ देशों के साथ विवाद के बावजूद इन 10 देशों के दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) के जरिये चीन अपना वर्चस्व बढ़ाना चाहता है।

फिलीपींस ने दक्षिण चीन सागर में अपने दावे वाले एक क्षेत्र पर चीनी नौका की मौजूदगी को लेकर बार-बार शिकायत की है और मलयेशिया ने पिछले सप्ताह उसके हवाई क्षेत्र में 16 चीनी सैन्य विमानों की घुसपैठ पर विरोध जताया तथा इस घटना को ‘राष्ट्रीय संप्रभुता एवं हवाई सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा’ बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें