फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलेमानी की हत्या के बाद चीन की सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील, कहा- हालात बेहद चिंताजनक

Tue, 07 Jan 2020 06:04 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चीन के स्थायी प्रतिनिधि झांग जुन - फोटो : यूएन
विज्ञापन

अमेरिका द्वारा ईरानी जनरल सुलेमानी की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है। दोनों देश एक-दूसरे पर हमला करने की धमकी दे रहे हैं। अब इस तनाव के बीच चीन ने सभी पक्षों से संयम बरतने को कहा है।  

विज्ञापन


चीन ने पश्चिम एशिया में तनाव को बढ़ाने वाली घटना को अमेरिकी ''दुस्साहस" बताते हुए सोमवार को उसकी कड़ी आलोचना की और सभी पक्षों से संयम बरतने का अनुरोध करते हुए कहा कि ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर की अमेरिका द्वारा हत्या के बाद खराब हुए हालात को लेकर वह बेहद चिंतित है। 

चीन ने कहा कि हम संयुक्त राज्य अमेरिका से आग्रह करते हैं कि वह अपने बल का दुरुपयोग न करें, और हम सभी को शांति और सुरक्षा के उद्देश्य से समाधान खोजने की कोशिश करनी चाहिए। चीन ने आगे कहा कि हम इस घटना पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं और हम अमेरिका द्वारा किए गए सैन्य बल के इस्तेमाल का विरोध करते हैं।
विज्ञापन


अमेरिकी हवाई हमले में ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के बाद अब ईरान ने अघोषित रूप से अमेरिका के खिलाफ युद्ध का एलान कर दिया है। शनिवार सुबह ईरान ने जामकरन मस्जिद के ऊपर लाल झंडा फहराकर युद्ध के लिए चेतावनी दे दी। 

बता दें कि इस तरीके के हालात में झंडा फहराने का मतलब होता है कि युद्ध के लिए तैयार रहें या युद्ध आरंभ हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं है कि ईरान ने इस तरह से मस्जिद पर लाल झंडा फहराया है। 
अमेरिका ने यह भी कहा है कि अगर कोई देश अमेरिका को निशाना बनाएगा तो वह ईरान पर भी उससे कई कदम आगे बढ़कर हमला करेगा।

शुक्रवार को अमेरिका ने बगदाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक हमले को अंजाम दिया था जिसमें ईरानी जनरल सुलेमानी  की हत्या कर दी गई थी, साथ ही छह अन्य लोग भी मारे गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें