फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के आयात शुल्क बढ़ाने पर चीन की धमकी, कहा- उठाएंगे जवाबी कदम

Thu, 09 May 2019 03:51 PM IST
Priyesh Mishra भाषा, बीजिंग
विज्ञापन
China US trade war
विज्ञापन
चीन ने चेतावनी दी है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगर 200 अरब डॉलर के सामान के आयात पर शुल्क बढ़ाते हैं तो वह जवाबी कार्रवाई कर सकता है। दुनिया की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापारिक रिश्ते में तनाव खत्म करने के लिए आयोजित होने वाली 11वें दौर की अहम बैठक से पहले ये घटनाक्रम सामने आया है।
विज्ञापन


चीन के उप प्रधानमंत्री लियू हे और अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटाइजर और अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीव मेनुचिन के बीच वाशिंगटन में 9-10 मई को वार्ता प्रस्तावित है। वार्ता से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह चीन के 200 अरब डॉलर मूल्य के उत्पादों पर शुल्क को 10 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी कर देंगे।

ट्रंप ने संभवतः व्यापार युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत पूरी करने के वास्ते चीन पर दबाव बनाने के लक्ष्य के साथ यह बयान दिया था। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने अमेरिका के इस कदम पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि अगर ऐसा होता है तो वह जवाबी कदम उठाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा, 'चीन इस पर गहरा खेद व्यक्त करता है और अमेरिका के शुल्क संबंधी कदम उठाने के बाद वह जवाबी कार्रवाई करेगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें