फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिढ़ा चीन: बोला- आंतरिक मुद्दा है हांगकांग, दूसरे देश को हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं

Fri, 12 Mar 2021 05:32 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, बीजिंग।
विज्ञापन
hong kong-china
विज्ञापन

पड़ोसी देश चीन को अपनी आलोचना नागवार गुजर रही है। अमेरिका के आलोचना करने से चीन चिढ़ गया है। चीन के एक अधिकारी ने हांगकांग की चुनाव प्रणाली में प्रस्तावित बदलाव को लेकर अमेरिका द्वारा आलोचना किए जाने पर शुक्रवार को पलटवार किया है। अधिकारी ने कहा है कि अर्ध-स्वायत्त हांगकांग, चीन का आंतरिक मुद्दा है, जिसमें किसी भी दूसरे देश को हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है।

विज्ञापन


चीन की संसद में बृहस्पतिवार को हांगकांग की चुनाव प्रणाली में बदलाव के लिए मतदान किया गया था। यह मतदान चुनावी प्रणाली को बदलने के लिए लाए गए एक नए कानून को लेकर हुआ। इसके बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया सामने आई थी।

हांगकांग और राज्य परिषद के मकाऊ मामलों के कार्यालय के उपनिदेशक झांग शिआउमिंग ने कहा कि मुझे नहीं पता कि अमेरिकी कैपिटोल परिसर में छह जनवरी को हुई घटना के बाद से अमेरिका किस नैतिक आधार से हांगकांग के चुनाव संस्थानों पर अंगुली उठा रहा है।
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की ओर से जारी एक बयान में चीन की निंदा करते हुए कहा गया था कि हांगकांग के लोकतंत्र का लगातार गला घोंटा जा रहा है। झांग ने यह भी कहा कि चुनावी बदलाव का उद्देश्य हांगकांग के लोकतंत्र समर्थकों को शासन संरचना से बाहर करना नहीं है क्योंकि चीन विरोधी ताकतों की तुलना विपक्ष के साथ नहीं की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें