फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन : महिलाओं की पिटाई के बाद तांग्शान शहर का ‘सभ्य’ दर्जा छिना, विरोध-प्रदर्शन के बाद नौ लोग गिरफ्तार

Sat, 25 Jun 2022 01:01 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, बीजिंग।

सार

महिलाएं अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं जबकि इस हिंसा का सार्वजनिक निंदा के बाद नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अब शहर को सभ्य शहरों की मानद सूची से हटा दिया है।
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में पुरुषों के एक समूह द्वारा एक रेस्तरां के बाहर चार महिलाओं की सार्वजनिक पिटाई के बाद चीनी शहर तांग्शान से उसकी मानद ‘सभ्य’ स्थिति छीन ली गई है। महिलाओं के खिलाफ हमले से आक्रोशित लोगों ने न्याय की मांग की है।

विज्ञापन


चीन के उत्तरी क्षेत्र के तांग्शान शहर में 10 जून को बारबेक्यू रेस्तरां के कैमरों के फुटेज में एक शख्स एक महिला के बाल पकड़कर उसे घसीटते हुए थप्पड़ मारते दिख रहा है। इसके बाद अन्य पुरुष भी इस मारपीट में शामिल हो गए और उसकी महिला साथियों की भी पिटाई शुरू कर दी गई।

इसके बाद दो महिलाओं को सड़क किनारे छोड़कर वे पुरुष चले गए। महिलाएं अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं जबकि इस हिंसा का सार्वजनिक निंदा के बाद नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अब शहर को सभ्य शहरों की मानद सूची से हटा दिया है। तांग्शान को 2011 के बाद चार बार सभ्य शहर का दर्ज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें