फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जों के लिए कोरोना महामारी का इस्तेमाल?: चीन ने दो साल में भूटान सीमा पर छह जगह किए कब्जे, बनाए 200 स्थायी ढांचे

Wed, 12 Jan 2022 06:37 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, थिंफू

सार

बताया गया है कि भूटान के पश्चिमी बॉर्डर पर ज्यादातर निर्माण कार्य 2020 की शुरुआत में ही शुरू किए गए थे। ये वह समय था, जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी के असर से जूझ रही थी।
विज्ञापन
चीन ने डोकलाम से 9 से 27 किमी की दूरी पर ही स्थायी ढांचे खड़े किए हैं।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन ने कोरोनावायरस महामारी के बीच पड़ोसी देशों की जमीन कब्जाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। पहले पूर्वी लद्दाख में भारत के साथ जमीन विवाद को बढ़ावा देने के बाद अब चीन का नया निशाना भूटान है। हाल ही में जारी हुई कुछ सैटेलाइट फोटोज में सामने आया है कि चीन ने भूटान से लगती विवादित सीमा पर छह अलग-अलग जगह 200 से ज्यादा ढांचे खड़े कर लिए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें कुछ स्थायी ढांचे हैं, जिनमें दो मंजिला ऊंची इमारतें भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने प्लैनेट लैब्स की ओर से मुहैया कराई गईं सैटेलाइट फोटोज के हवाले से भूटान की सीमा पर चीन की बढ़ती गतिविधियों का ब्योरा दिया है। बताया गया है कि भूटान के पश्चिमी बॉर्डर पर ज्यादातर निर्माण कार्य 2020 की शुरुआत में ही शुरू किए गए थे। ये वह समय था, जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी के असर से जूझ रही थी। इस दौरान चीन ने भूटान सीमा पर सड़कें बिछाने का काम शुरू किया और इलाके साफ किए। 

2020 और 2021 में हुए चीन के निर्माण कार्यों की तस्वीरों की तुलना में सामने आया है कि पिछले साल चीन ने अपनी गतिविधियां काफी बढ़ा दीं। पहले विवादित सीमा पर छोटे ढांचे खड़े किए गए, ताकि उनमें जरूरी उपकरण और आपूर्ति रखी जा सकें। इसके बाद चीन ने इन जगहों पर बड़ी इमारतों का निर्माण भी शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें