फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रैगन ने अमेरिकी नाकेबंदी को ठेंगा दिखाया: होर्मुज में पाबंदियों के बावजूद टैंकर सुरक्षित निकला, जानिए मामला

Tue, 14 Apr 2026 11:54 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क

सार

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच चीन का एक जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर गया है। अमेरिकी पाबंदियों के बावजूद चीन ने स्पष्ट किया कि वह ईरान के साथ अपने व्यापारिक समझौते जारी रखेगा, जबकि अमेरिका ने क्षेत्र में नाकेबंदी तेज कर दी है।
विज्ञापन
होर्मुज का रास्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका और ईरान के बीच शांति की बातचीत नाकाम हो गई है। इसके बाद अमेरिका ने ईरान को घेरने के लिए नाकेबंदी शुरू कर दी है। हालांकि, इस नाकेबंदी का चीन पर कोई असर नहीं दिख रहा है। अमेरिकी पाबंदियों के बावजूद चीन का जहाज 'रिच स्टैरी' स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर गया है। खास बात यह है कि अमेरिका ने इस जहाज पर पहले से ही प्रतिबंध लगा रखा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट में एलएसईजी, मरीनट्रैफिक और केप्लर के डेटा के हवाले से यह जानकारी दी गई है। डेटा के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नाकेबंदी के बाद यह पहला जहाज है जो इस रास्ते से गुजरकर खाड़ी से बाहर निकला है।
विज्ञापन


प्रतिबंधों के बीच सफर
इस जहाज की मालिक शंघाई शुआनरुन शिपिंग कंपनी लिमिटेड है। ईरान के साथ व्यापार करने की वजह से अमेरिका ने इस कंपनी पर प्रतिबंध लगा रखा है। 'रिच स्टैरी' एक मध्यम आकार का टैंकर है। यह अपने साथ करीब 2 लाख 50 हजार बैरल मेथेनॉल लेकर जा रहा है। इस जहाज ने यूएई के हामरियाह पोर्ट से अपना सामन लादा था। फिलहाल अमेरिका या जहाज कंपनी ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

ये भी पढ़ें: US-Iran Peace Talks: इस्लामाबाद असफल तो अब जिनेवा में हो सकती है अगली बैठक, दावा- तैयारी में जुटे अमेरिका-ईरान
विज्ञापन


चीन का कड़ा रुख
चीन ने इस मामले में अमेरिका को सख्त चेतावनी दी है। चीन के रक्षा मंत्री डोंग जुन ने कहा कि उनके जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आते-जाते रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि ईरान के साथ चीन के ऊर्जा और व्यापार समझौते हैं। चीन इन समझौतों को निभाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दूसरे देश उनके निजी मामलों में दखल नहीं देंगे। शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस समुद्री रास्ते पर सुरक्षा और स्थिरता अंतरराष्ट्रीय समुदाय के हित में है।

ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, चीन ने ट्रंप की टैरिफ धमकियों पर भी अपनी राय दी है। चीनी प्रवक्ता ने कहा कि टैरिफ युद्ध से किसी की जीत नहीं होती। यह तनाव ऐसे समय में बढ़ा है जब ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अमेरिका की कार्रवाई और ईरान की धमकी
ब्रिटेन की संस्था UKMTO ने बताया कि अमेरिकी नौसेना ने ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी शुरू कर दी है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, ईरान जाने वाले या वहां से आने वाले हर जहाज को रोका जाएगा। हालांकि, दूसरे देशों के बंदरगाहों पर जाने वाले जहाजों को रास्ता दिया जाएगा। इसके जवाब में ईरान ने भी धमकी दी है कि वह फारस और ओमान की खाड़ी के बंदरगाहों को निशाना बनाएगा। बता दे कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने होर्मुज की पूरी तरह नाकेबंदी करने की घोषणा की थी।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें