फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रैगन का दुस्साहस : चीन ने ताइवान के क्षेत्र में नौ विमान भेजे, इस माह पांचवीं बार की घुसपैठ

Wed, 08 Dec 2021 01:56 AM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, ताइपे

सार

ताइवान न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, दो पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स के शेनयांग जे-11 लड़ाकू विमान, एक शानक्सी वाई-8 पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान, और एक शानक्सी वाई-8 टोही हवाई जहाज ने एडीआईजेड के दक्षिण-पश्चिम में उड़ान भरी।
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन। - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई बार दी गई चेतावनी के बावजूद चीन पड़ोसी देशों को धमकाने और वहां कब्जा करने की रणनीति से बाज नहीं आ रहा है। उसने एक बार फिर ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में नौ सैन्य विमानों को भेजा है। इस माह चीनी विमानों की यह पांचवीं घुसपैठ है। हालांकि ताइवान ने भी इसका जवाब दिया, जिसके बाद चीनी विमान वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


ताइवान न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, दो पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स के शेनयांग जे-11 लड़ाकू विमान, एक शानक्सी वाई-8 पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान, और एक शानक्सी वाई-8 टोही हवाई जहाज ने एडीआईजेड के दक्षिण-पश्चिम में उड़ान भरी। घुसपैठ के जवाब में, ताइवान ने विमान भेजे और पीएलएएएफ विमानों को ट्रैक करने के लिए वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली तैनात करते हुए रेडियो चेतावनी जारी की। यह तब हुआ जब बीजिंग लोकतांत्रिक द्वीप पर अपनी संप्रभुता का दावा करता है और ताइवान में सैन्य घुसपैठ बढ़ा रहा है। इस माह अभी तक चीन के 13 सैन्य विमानों ने ताइवान में घुसपैठ की है।

अमेरिका ने दोहराया ताइवान को समर्थन
ताइवान में चीन की बढ़ती सैन्य घुसपैठ के बीच अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना एम. रायमोंडो ने ताइपे के लिए वाशिंगटन के समर्थन को दोहराया है। उन्होंने कहा, अमेरिका सामान्य हितों के वाणिज्यिक मुद्दों पर ताइवान के साथ चीनी तनाव के बावजूद काम करने को उत्सुक है। इस संबंध में रायमोंडो और ताइवान के आर्थिक मामलों के मंत्री वांग मेई-हुआ के बीच फोन पर बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें