फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: जिनपिंग से मुलाकात से पहले ट्रंप के तेवर, बोले- मिलने पर पूछेंगे फेंटेनाइल पर सवाल; गंभीर आरोप भी लगाए

Fri, 24 Oct 2025 08:05 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर आरोप लगाया है कि वह वेनेजुएला के रास्ते फेंटेनाइल अमेरिका भेज रहा है ताकि बंदरगाह नियंत्रणों से बचा जा सके। ट्रंप ने कहा कि शी जिनपिंग से 30 अक्तूबर को दक्षिण कोरिया के बुसान में होने वाली मुलाकात में उनकी पहली बातचीत इसी मुद्दे पर होगी। 

विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करने वाले है। इससे पहले ट्रंप ने चीन पर कई सारे आरोप लगाए हैं। गुरुवार को व्हाइट हाउस में एक प्रेस वार्ता के दौरान ट्रंप ने चीन पर आरोप लगाया है कि वह वेनेजुएला के रास्ते फेंटेनाइल (नशीला पदार्थ) अमेरिका में भेज रहा है ताकि अमेरिकी और मेक्सिकन पोर्ट नियंत्रणों से बचा जा सके। उन्होंने अपने और जिनपिंग के मुलाकात के दौरान होने वाली मुख्य वार्ता पर जोर देते हुए कहा कि जब वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलेंगे तब उनकी सबसे पहली बातचीत इसी मुद्दे पर होगी। 

विज्ञापन


30 अक्तूबर को मिलेंगे जिनपिंग और ट्रंप
इस दौरान ट्रंप ने इस बात पर भी जोर दिया कि चीन हमारे देश में फेंटेनाइल बेचकर 100 मिलियन डॉलर कमाते हैं। उन्हें 20% टैरिफ की वजह से 100 अरब डॉलर का नुकसान हो रहा है। इसलिए यह अच्छा कारोबार नहीं है। ट्रंप ने बताया कि वे अगले हफ्ते दक्षिण कोरिया में आयोजित एपीईसी शिखर सम्मेलन के दौरान शी जिनपिंग से मिलेंगे। यह बैठक 30 अक्टूबर को बुसान, दक्षिण कोरिया में होगी। ट्रंप और शी की यह आमना-सामना 2019 के बाद पहली बार होगा और इस बार अब आर्थिक व भू-राजनीति तनाव ज्यादा है।

ये भी पढ़ें:- US: दक्षिण पूर्व एशिया के लिए छिपी हुई सुनामी बन रहा अमेरिका का लाखों टन ई-कचरा, बीएएन का खुलासा
विज्ञापन


चीन पर और टैरिफ लगाने की धमकी
ट्रंप ने यह भी कहा कि वॉशिंगटन एक नवंबर से चीन पर लगने वाला नया टैरिफ 157% तक बढ़ा रहा है। इसके साथ ही एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चीन ऐसा कर रहा है। अभी उन्हें इसलिए 20% टैरिफ देना पड़ रहा है। यह अरबों डॉलर हैं। एक नवंबर को यह टैरिफ 157% हो जाएगा, जो उनके लिए टिकाऊ नहीं है।

ट्रंप कांग्रेस को देंगे जानकारी
इस दौरान ट्रंप ने बताया कि वे कांग्रेस को वेनेजुएला में जमीन पर चलाए जाने वाले कार्टेल के खिलाफ हमलों की योजना के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के पास जाएंगे और मैं नहीं देखता हूं कि इसमें कोई नुकसान है। ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार ने समुद्र में चलाए जा रहे अभियानों में पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी है और पिछले महीने लगभग 3,200 कथित ड्रग कार्टेल सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें:- US: अलबामा में एक और कैदी को नाइट्रोजन गैस से दी गई मौत की सजा, एक व्यक्ति को जिंदा जलाने का था दोषी

पीट हेगसेथ से क्या बोले ट्रंप

विज्ञापन

इसके साथ ही ट्रंप ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मैं कहूंगा चलो। हम जाएंगे... हम उनको बताने जा रहे हैं कि हम क्या करने वाले हैं। कड़े अंदाज में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं लगता हमें युद्ध की घोषणा करनी होगी। हम बस उन लोगों को मार देंगे जो हमारे देश में ड्रग्स ला रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें