फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-China Tensions: क्वाड सम्मेलन से पहले भड़का चीन, बोला- अमेरिका की हिंद-प्रशांत रणनीति नाकाम होकर रहेगी

Mon, 23 May 2022 01:41 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।

सार

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि ‘हिंद-प्रशांत रणनीति’ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच बहुत अधिक चिंता और एहतियात उत्पन्न किया है खासकर एशिया-प्रशांत क्षेत्र में।
विज्ञापन
चीन के विदेश मंत्री वांग यी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान में होने जा रहे चार देशों के क्वाड सम्मेलन से पहले चीन ने अमेरिका की हिंद-प्रशांत रणनीति पर निशाना साधा और कहा कि इसका ‘नाकाम होना अवश्यंभावी’ है क्योंकि इसका एकमात्र मकसद बीजिंग को रोकना है।

विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि ‘हिंद-प्रशांत रणनीति’ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच बहुत अधिक चिंता और एहतियात उत्पन्न किया है खासकर एशिया-प्रशांत क्षेत्र में।

उन्होंने कहा कि अमेरिका की हिंद-प्रशांत रणनीति के नाकाम होने की पूरी उम्मीद है। उनका यह बयान 24 मई को टोक्यो में अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के क्वाड शिखर सम्मेलन से पहले आया है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जापानी पीएम  फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


यी ने कहा कि एशिया-प्रशांत को एक भू-राजनीतिक क्षेत्र के बजाय शांतिपूर्ण विकास के लिए एक जगह बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एशिया-प्रशांत को एक ब्लॉक, नाटो या शीत युद्ध में बदलने का प्रयास कभी सफल नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें