फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद के रहस्यमयी हिस्से की मिट्टी लाया था चीन: अब यूएन को क्यों सौंप रहा नमूना, वैज्ञानिकों के लिए क्या खास?

Wed, 16 Sep 2026 07:18 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला नेटवर्क, वियना

सार

चीन ने चांग'ई-6 मिशन से चंद्रमा के सुदूर हिस्से से लाए गए नमूने का एक हिस्सा वियना स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय को सौंपा। 1,935.3 ग्राम नमूने 2024 में साउथ पोल-ऐटकेन बेसिन से जुटाए गए थे। इनके अध्ययन से चंद्रमा की संरचना, शुरुआती इतिहास और भूगर्भीय विकास की नई जानकारी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
चांद के रहस्यमयी हिस्से की मिट्टी लाया था चीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रमा के उस सुदूर हिस्से से लाई गई मिट्टी अब संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय में स्थायी रूप से प्रदर्शित की जाएगी जो पृथ्वी से सीधे दिखाई नहीं देता। चीन ने अपने चांग'ई-6 मिशन से प्राप्त चंद्र नमूने का एक हिस्सा सोमवार को वियना स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय को औपचारिक रूप से सौंप दिया। यह मानव इतिहास में पहली बार चंद्रमा के सुदूर हिस्से से नमूने लाए जाने की उपलब्धि का प्रतीक है।

विज्ञापन


ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार चीन के चांग'ई-6 मिशन ने 2024 में चंद्रमा के सुदूर हिस्से के साउथ पोल-ऐटकेन बेसिन से कुल 1,935.3 ग्राम नमूने एकत्र किए थे। यह पहली बार था जब मानव निर्मित कोई मिशन चंद्रमा के इस हिस्से से चट्टान और मिट्टी के नमूने पृथ्वी पर लेकर आया।वैज्ञानिकों के लिए इन नमूनों का विशेष महत्व है। इनके अध्ययन से चंद्रमा की संरचना, उसके शुरुआती इतिहास और भूगर्भीय विकास के बारे में नई जानकारी मिलने की उम्मीद है। चंद्रमा का एक हिस्सा पृथ्वी से हमेशा दिखाई देता है, जबकि उसका दूसरा यानी सुदूर हिस्सा हमारी नजर से ओझल रहता है।

वियना में नमूने का अनावरण
नमूने का अनावरण वियना में आयोजित कार्यक्रम में चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन के प्रशासक शान झोंगडे, संयुक्त राष्ट्र कार्यालय वियना की महानिदेशक घाडा वाली और संयुक्त राष्ट्र के बाह्य अंतरिक्ष मामलों के कार्यालय की निदेशक आरती होला-माइनी समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।शान झोंगडे ने कहा कि ब्रह्मांड की खोज पूरी मानवता का साझा सपना है और चांग'ई पूरी मानवता से जुड़ा है। उन्होंने नमूना संयुक्त राष्ट्र को सौंपने को बहुपक्षीय सहयोग और अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग के प्रति चीन की प्रतिबद्धता बताया।घाडा वाली ने इस पहल को मानवता की तकनीकी रचनात्मकता और अन्वेषण की इच्छा का प्रतिबिंब बताया। वहीं, आरती होला-माइनी ने कहा कि यह अंतरिक्ष को पूरी मानवता के साझा क्षेत्र के रूप में देखने के महत्व को रेखांकित करता है।
विज्ञापन


अंतरिक्ष विज्ञान में महत्वपूर्ण उपलब्धि
चंद्रमा के सुदूर हिस्से से प्राप्त नमूनों का अध्ययन वैज्ञानिकों को उस क्षेत्र के बारे में ऐसी जानकारी दे सकता है, जो पृथ्वी से किए गए सामान्य अवलोकनों से हासिल करना संभव नहीं है। संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में इसका स्थायी प्रदर्शन चांग'ई-6 मिशन की वैज्ञानिक उपलब्धि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर भी देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें