फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाई लामा से गुप्त संपर्क रखने पर चीन के 3 अधिकारी बर्खास्त 

Sun, 03 Feb 2019 05:01 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ने शनिवार को तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा से गुप्त रूप से संपर्क रखने के आरोप में अपने तीन पदाधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है, जबकि 10 को कड़ी चेतावनी दी गई है। तिब्बत प्रांतीय सरकार ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के स्थानीय अधिकारियों के धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का खुलासा किया गया है। इसे पार्टी की नास्तिकता का पालन करने वाली विचारधारा का उल्लंघन माना गया है।

विज्ञापन


ग्लोबल टाइम्स की खबर के मुताबिक, वीडियो को 28 से 31 जनवरी के बीच चार एपिसोड में तिब्बत चैनल पर प्रसारित किया गया। वीडियो में 2016 में जिलाजोंग गांव की एक कहानी के बारे में बताया गया है। न्यालम पुलिस ने गांव की एक गुफा में कुछ राजनीतिक रूप से प्रतिबंधित वस्तुओं को पाया था। हालांकि वीडियों में इन वस्तुओं को धुंधला करके दिखाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि हम दलाई लामा और उनके समूह के साथ जैसे को तैसा रवैया कायम रखेंगे। अगर सीपीसी का कोई भी सदस्य इसमें शामिल पाया जाता है तो यह गंभीर विषय है। हम उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। 

टाइम्स ने ल्हासा की तिब्बत यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जियोंग कुनजिन के हवाले से बताया कि कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों के धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध है क्योंकि वे सिर्फ मार्क्सवाद में विश्वास करते हैं। हालांकि तिब्बत में कुछ सदस्य पार्टी के विश्वस्त होने का दावा तो करते हैं, लेकिन साथ ही गुपचुप रूप से अलगाववादियों के सहानुभूति रखते हैं। यहां तक की उनके लिए काम भी करते हैं। प्रांतीय सरकार ने ऐसे लोगों की पहचान कर ली है और उन्हें बाहर कर पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें