फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन: ट्रक से भिड़ी बस, हादसे में 36 लोगों की दर्दनाक मौत, 36 घायल

Sun, 29 Sep 2019 07:53 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पूर्वी चीन में रविवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के हवाले से दी गई खबर में बताया गया है कि बस और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत काफी भयानक थी। हादसे में 36 लोग घायल हैं।
विज्ञापन


एजेंसी ने यह भी बताया कि हादसे के वक्त बस में 69 लोग सवार थे। हादसा पूर्वी चीन के जिआंगसू प्रांत में शनिवार सुबह हुआ। एक यात्री बस ट्रक से जा टकराई। प्राथमिक जांच के आधार पर हादसे का कारण के बस के पहिए का पंक्चर होना बताया गया है। 

बता दें कि चीन में यातायात से जुड़े नियमों का पालन नहीं होने की वजह से अक्सर दर्दनाक हादसे होते हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार चीन में अकेले साल 2015 में 58 हजार लोग ऐसे ही सड़क हादसों में अपनी जान गवां चुके हैं। इनमें से नब्बे फीसदी में यातायात नियमों का पालन नहीं होने को हादसे की वजह बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें