फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने रॉकेट हमले का अभ्यास कर अपनी ताकत का लिया जायजा

Fri, 17 Jan 2020 10:53 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, बीजिंग
विज्ञापन
चीन का झंडा - फोटो : Social media
विज्ञापन

खुद को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाने की कोशिशों लगा चीन लगातार कोई न कोई सैन्य अभ्यास कर रहा है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की रॉकेट फोर्स ने परमाणु हमले से बचने के लिए और जवाबी परमाणु कार्रवाई करने की अपनी क्षमता को परखा। पीएलए ने बेहद मुश्किल हालातों में भी इन हमलों से बचने और जवाबी हमले करने के तौर तरीके आजमाए। चीनी टेलीविजन के मुताबिक एक गुप्त जगह भूमिगत बंकरों पर एक रॉकेट फोर्स ब्रिगेड ने मिसाइल हमले किए और बचने के रास्ते अपनाने के साथ जवाबी हमले का भी अभ्यास किया।

विज्ञापन


चीन दुनिया के उन चंद देशों में है जिसके पास परमाणु हथियार इस्तेमाल करने की क्षमता है, लेकिन उसने वादा किया है कि वह कभी भी किसी देश पर पहले हमला नहीं करेगा। चीन के पास ऐसे तमाम आधुनिकतम हथियार हैं और उसने चीन की दीवार के नजदीक पहाड़ों के नीचे कई ऐसे ठिकाने बना रखे हैं जहां से वह अपनी हर तरह की सुरक्षा में सक्षम है। पिछले साल अपने राष्ट्रीय दिवस पर एक अक्टूबर को हुए मिलिट्री परेड के दौरान भी चीन ने अपनी सैन्य क्षमता को दुनिया के सामने दिखाया था।

दो दिन पहले ही चीन ने ये भी एलान किया है कि वह अब साल में दो बार सुरक्षाबलों की भर्ती करेगा और अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। जानकारों का कहना है कि चीन की ये कोशिशें उसकी दुनिया में सबसे मजबूत सैन्य ताकत बनने की मंशा को जाहिर करती है और इससे भारत को भी सावधान रहते हुए अपनी ताकत को और मजबूत करने की जरूरत है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें