फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-China Conflict: '...रूस से तेल खरीदना जारी रहेगा, दबाव डालने की नीति नहीं चलेगी', चीन का अमेरिका को जवाब

Wed, 30 Jul 2025 08:29 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

US-China Conflict: अमेरिका का मानना है कि रूस से तेल खरीदने से उसे यूक्रेन युद्ध में आर्थिक मदद मिलती है। वहीं, चीन इस दलील को खारिज करता रहा है और बार-बार यह दोहराता रहा है कि वह ऊर्जा खरीद को राजनीतिक हथियार नहीं बनने देगा। इस मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
चीन का अमेरिका को जवाब - फोटो : X @MFA_China
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका की उस चेतावनी पर कड़ा जवाब दिया है जिसमें कहा गया था कि अगर चीन ने रूस से तेल खरीदना जारी रखा, तो उस पर भारी टैरिफ (आयात शुल्क) लगाया जा सकता है। चीन ने साफ कहा है कि वह अपनी ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपने राष्ट्रीय हितों के अनुसार निर्णय लेता रहेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US Tariffs On India: ट्रंप ने कहा- भारत हमारा दोस्त, लेकिन 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगेगा और जुर्माना भी देना होगा

टैरिफ युद्ध में किसी की जीत नहीं होती- चीन
विदेश मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा, 'चीन हमेशा अपने राष्ट्रीय हितों के अनुसार ऊर्जा की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। टैरिफ युद्ध में किसी की जीत नहीं होती। जबरदस्ती और दबाव की नीति से कुछ हासिल नहीं होता। चीन अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और विकास से जुड़े हितों की मजबूती से रक्षा करेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें - US-China: चीन-अमेरिका के बीच बिना टैरिफ पर बातचीत समाप्त होने के बाद एशियाई शेयर बाजारों में तेजी, जानें सबकुछ

अमेरिका-चीन के बीच तनावपूर्ण माहौल
अमेरिका और चीन के रिश्ते पहले से ही व्यापार, सुरक्षा और तकनीक के मुद्दों पर तनावपूर्ण हैं। वहीं अमेरिका का मानना है कि रूस से तेल खरीदने से उसे यूक्रेन युद्ध में आर्थिक मदद मिलती है। वहीं, चीन इस दलील को खारिज करता रहा है और बार-बार यह दोहराता रहा है कि वह ऊर्जा खरीद को राजनीतिक हथियार नहीं बनने देगा। इस मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें