फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने अपने हांगकांग संपर्क कार्यालय के प्रमुख को हटाया

Sun, 05 Jan 2020 01:14 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वांग झीमिन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

हांगकांग में जारी चीन विरोधी प्रदर्शन के बीच बीजिंग ने हांगकांग में अपने संपर्क कार्यालय के प्रमुख वांग झीमिन को हटा दिया है। झीमिन एक चीनी राजनेता और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की 19वीं केंद्रीय समिति के सदस्य हैं।

विज्ञापन

मानव संसाधन और सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, वांग को उनके पद से हटा दिया गया है।

उनकी जगह 65 वर्षीय लुओ हाइनिंग को हांगकांग में संपर्क कार्यालय का प्रमुख नियुक्त किया गया है। प्रत्यर्पण कानून में प्रस्तावित संशोधन के खिलाफ हांगकांग में छह महीने पहले विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था। पिछले एक महीने से हांगकांग में उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं, इससे चीन काफी नाराज था।

संपर्क कार्यालय हांगकांग की स्थिति को नियंत्रित नहीं कर सका। माना जा रहा है इसी वजह से वांग पर गाज गिरी है। इससे पहले वह 2016 से 2017 तक मकाऊ में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट सरकार के संपर्क कार्यालय के निदेशक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें