फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों के प्रदर्शन के बीच चीन मना रहा 70वीं वर्षगांठ, दिखाए नए हथियार

Tue, 01 Oct 2019 10:46 AM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
परेड में शामिल होते चीनी राष्ट्रपति - फोटो : Twitter
विज्ञापन

चीन ने मंगलवार को साम्यवादी शासन की 70वीं वर्षगांठ मनाई। इस मौके पर बढ़ती राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों के बीच भव्य परेड निकाली गई जिसमें उसने परमाणु और हाइपरसोनिक मिसाइलों समेत अपने सबसे आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


वर्षगांठ के आधिकारिक समारोह की शुरुआत सोमवार को हो गई थी जब चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के संस्थापक माओ जेडोंग की संरक्षित रखी गई पार्थिव देह को श्रद्धांजलि दी। शी और अन्य शीर्ष चीनी अधिकारी तियाननमेन चौक में स्थित माओ की समाधि पर गए और दिवंगत नेता की प्रतिमा के आगे तीन बार सिर झुकाया।

लोकतांत्रिक गणराज्य चीन की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मनाने के मौके पर बाद में लोगों को संबोधित करते हुए चीनी राष्ट्रपति ने पिछले 70 वर्ष में चीन के लोगों की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हजारों वर्षों तक चीन को अपनी गिरफ्त में रखने वाली समस्या गरीबी अब खत्म होने की कगार पर है। उन्होंने कहा, 'चीन ने जबरदस्त बदलाव किया। वह डटा हुआ है, समृद्ध हो रहा है और मजबूत बन रहा है। वह कायाकल्प के उत्कृष्ट आयामों के साथ कदम से कदम मिला रहा है।’
विज्ञापन


शी ने कहा कि सभी जोखिमों तथा चुनौतियों से निपटते हुए आगे बढ़ने तथा नई सफलताएं हासिल करने के लिए एकता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमें शांति, विकास और सहयोग को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण विकास की राह पर बढ़ना होगा। मानवता के साझा भविष्य की खातिर एक समुदाय का निर्माण करने के लिए अन्य देशों के लोगों के साथ मिलकर काम करना होगा ताकि शांति और विकास की रौशनी पूरी दुनिया को रौशन करे।

चीनी राष्ट्रपति ने कहा, ‘पिछले 70 वर्षों में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने वाले चीनी लोग और चीनी राष्ट्र निश्चित तौर पर दो सदियों के लक्ष्यों और राष्ट्रीय कायाकल्प के चीनी सपने को साकार करने की अपनी यात्रा तक पहुंचने में और अधिक खूबसूरत अध्याय जोड़ेंगे।’

इस अवसर पर जश्न समारोह का मुख्य कार्यक्रम चीनी सेना की अब तक की सबसे बड़ी परेड रही। अपने मुख्य हथियारों को छिपाकर रखने वाले चीन ने नई परमाणु और हाइपरसोनिक मिसाइलों का प्रदर्शन किया। इसे उसका शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। यह जश्न समारोह ऐसे समय में हो रहा है जब देश गंभीर राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है।

हांगकांग में चल रहे लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों की छाया में यह परेड हो रही है। अधिकारियों ने चिंता जताई कि मंगलवार को होने वाले हांगकांग का लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन वैश्चिक सुर्खियां बटोर सकता है।

विज्ञापन

हांगकांग प्रदर्शन के बीच हो रहा है आयोजन

हांगकांग में चल रहे लोकतंत्र समर्थक विद्रोह प्रदर्शन की आड़ में इस कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है। यह परेड चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की अक्षमता को उजागर करता है कि किस प्रकार सीपीसी इस मुद्दे को विफल रहा है। 

चीनी अधिकारियों के बीच चिंता है कि हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों का विरोध प्रदर्शन बीजिंग में सैन्य परेड को फीका ना कर दें, साथ ही उन्हें इस बात की भी चिंता है कि यह प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां हासिल कर सकता है। 

वहीं, इस कार्यक्रम को लेकर चीन में कम्युनिस्ट सरकार ने 6.20 लाख टीवी मुफ्त में बांटी, ताकि लोग इस कार्यक्रम देख सकें। चीन में कोई इसे देखने से अछूता न रह जाए, इसलिए सरकार ने 32 इंच के 6 लाख 20 हजार टीवी सेट मुफ्त बांटे। 

ये सेट गरीब तबके के लोगों को दिए गए। इसका जिम्मा चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग ने संभाला। इसके अलावा केंद्रीय आयोग, राष्ट्रीय रेडियो और टेलीविजन प्रशासन और चीनी मीडिया ने भी सहयोग किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें