फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने पोत से नौ उपग्रह अंतरिक्ष की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किए

Tue, 15 Sep 2020 03:12 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
चीनी के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

चीन ने पीले सागर पर एक पोत से ठोस-प्रणोदक वाहक रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष की कक्षा में नौ उपग्रह सफलतापूर्वक भेजे। यह समुद्र आधारित दूसरा प्रक्षेपण मिशन है। चाइना डेली ने खबर दी है कि लॉंग मार्च-11 परिवार के 10वें सदस्य लॉंग मार्च 11एचवाई2 को सुबह नौ बजकर 22 मिनट पर देबो तीन से प्रक्षेपित किया गया।

विज्ञापन



देबो तीन पोत का स्वाचालित ऊपरी हिस्सा है जिसमें मिशन के लिए बदलाव किया गया था। नौ उपग्रह जिलिन-1 गाओफे 03-1 समूह से संबंधित है। खबर में कहा गया है कि करीब 13 मिनट बाद, 535 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद इसने नौ जिनिल 1 उच्च-रिजॉल्यूशन पृथ्वी-अवलोकन उपग्रह को सूर्य स्थैतिक कक्षा में स्थापित कर दिया। तीन उपग्रह वीडियो लेंगे तथा छह फोटो लेंगे।

हर उपग्रह जिलिन प्रांत के चांगचुन के चांगगुआन सेटेलाइट टेक्नॉलोजी ने विकसित किया और प्रत्येक का वजन करीब 42 किलोग्राम है। खबर में कहा गया है कि ये कृषि, वन, भूमि संसाधन और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उपयोगकर्ताओं को रिमोट-सेंसिंग सेवा मुहैया कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें