फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन का एक और कारनामा, चुपके से लॉन्च किया दोबारा इस्तेमाल होने वाला अंतरिक्ष यान

Sat, 05 Sep 2020 03:54 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

चीन ने दोबारा इस्तेमाल की जाने वाली तकनीकी के इस्तेमाल में पहली सफलता हासिल कर ली। उत्तर पश्चिमी चीन में स्थित जियूक्वूआन सेटेलाइट लॉन्च सेंटर से शुक्रवार को दोबारा इस्तेमाल योग्य प्रायोगिक अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इसे लॉन्ग मार्च-2एफ रॉकेट से अंतरिक्ष में भेजा गया है। हालांकि यह किस मिशन का हिस्सा है यह बात गुप्त रखी गई है।

विज्ञापन


सरकारी न्यूज एजेंसी शिंहुआ के मुताबिक यह यान अंतरिक्ष में अपनी कक्षा में अभियान को पूरा कर वापस प्रक्षेपण स्थल पर लौट आएगा। चीन इस यान के जरिये अंतरिक्ष उड़ान की प्रौद्योगिकी को दोबारा इस्तेमाल करने की क्षमताओं का परीक्षण कर रहा है। इस तकनीक के साथ चीन अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है।

वहीं हांगकांग के साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने सोशल मीडिया पर जारी अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि इस मिशन को पूरी तरह गुप्त रखा गया है। प्रक्षेपण के दौरान मौजूद वैज्ञानिकों और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि वह न तो प्रक्षेपण का वीडियो बनाएंगे और न ही कोई तस्वीर लेंगे। इस बारे में किसी तरह की चर्चा से भी उन्हें रोका गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें