फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन संकट: युद्ध में रूस का साथ देकर दुनिया में अपनी प्रतिष्ठा खो रहा चीन, अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन का ड्रैगन पर निशाना

Wed, 27 Apr 2022 08:09 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई,वाशिंगटन

सार

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने कहा कि यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान चीन की भूमिका संतुलित नहीं है। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भी चीन का व्यवहार उपयुक्त नहीं है।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे युद्ध में चीन की भूमिका को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने एक बार फिर से निशाना साधा है। ब्लिंकन ने कहा कि इस युद्ध के दौरान रूस का साथ देकर चीन दुनिया में अपनी प्रतिष्ठा खो रहा है। ब्लिंकन ने कहा कि यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान चीन की भूमिका संतुलित नहीं है। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भी चीन का व्यवहार उपयुक्त नहीं है।

विज्ञापन


रूस का समर्थन करना चीन के हित में नहीं:  ब्लिंकन
एक सवाल के जवाब में ब्लिंकेन ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग को सीधे तौर पर स्पष्ट कर दिया कि इस आक्रामकता में रूस का भौतिक रूप से समर्थन करना या प्रतिबंधों को कमजोर करना चीन के हित में नहीं होगा। मौजूदा घटना ऐसी है जिसे हम बहुत ध्यान से देख रहे हैं। मुझे लगता है कि दुनिया देख रही है कि रूस का साथ देकर चीन को महत्वपूर्ण प्रतिष्ठित जोखिम से निपटना पड़ रहा है जो इसे पहले से ही देखा जा रहा है। 

हम शीत युद्ध शुरू नहीं करना चाहते: अमेरिकी उप विदेश मंत्री  
वहीं अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शर्मन ने कहा कि अमेरिका, चीन के साथ तनाव बढ़ाने से बच रहा है। उन्होंने कहा कि हम एक और शीत युद्ध शुरू नहीं करना चाहते, हम संघर्ष नहीं चाहते, हम गलत अनुमान नहीं चाहते। हम संवाद के माध्यम चाहते हैं। शर्मन ने चीन के मानवाधिकार रिकॉर्ड, उसकी आर्थिक धमकियों और व्यापार संबंधी गुप्त सूचनाएं और बौद्धिक संपदा चुराने समेत आर्थिक बेईमानी की निंदा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें