एक तरफ भारत के साथ सीमा विवाद हिंसक और बेहद गंभीर मोड़ पर ले आने वाला चीन नेपाल समेत तमाम पड़ोसी देशों को खुश करने में लगा है।
खासकर नेपाल और पाकिस्तान को वह अपनी दूरगामी रणनीति के तहत हर संभव मदद करके वहां कोरोना के बाद से फैली चीन विरोधी धारणा को बदलने में लगा है, वहीं कोरोना से जंग के दौरान हर संभव मदद करने के लिए वह बढ़ चढ़ कर पहल करने में लगा है।
चीन सरकार के अधीन आने वाले तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र ने नेपाल को बड़े पैमाने पर अपनी मदद की दूसरी किस्त भेजी है। तिब्बत की झुंबा काउंटी ने नेपाल के मुस्तांग जिले में जाकर सुरक्षा बलों ने बड़ी तादाद में राहत सामग्री भेजी है।
इनमें एक लाख दस हजार सर्जिकल मास्क, 1200 सेट आरडीटी किट, 1200 सेट एन95 मास्क, 1100 सेट पीपीई और 100 सेट थर्मल गन शामिल हैं।