फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Britain: चीनी प्रतिनिधिमंडल की किरकिरी, महारानी के अंतिम संस्कार से पहले ब्रिटिश संसद परिसर में जाने से रोका

Fri, 16 Sep 2022 03:49 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, लंदन

सार

कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है चीन को अंतिम संस्कार में उपस्थित होने की अनुमति मिली है लेकिन संसद भवन के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Queen Elizabeth II death - फोटो : Twitter/@RoyalFamily
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के वेस्टमिंस्टर एबे में सोमवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। लेकिन इससे पहले ब्रिटेन में चीन की किरकिरी हो गई है। दरअसल हुआ ये कि महारानी के अंतिम संस्कार से पहले चीनी सरकार के प्रतिनिधिमंडल को संसद परिसर के अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली।

विज्ञापन


ब्रिटेन-चीन संबंधों में तनाव की संभावना
कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है चीन को अंतिम संस्कार में उपस्थित होने की अनुमति मिली है लेकिन संसद भवन के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वेस्टमिंस्टर हॉल संसदीय संपत्ति का हिस्सा है, यह कॉमन्स और लॉर्ड्स स्पीकर्स के नियंत्रण में है। वहीं इस कदम से ब्रिटेन-चीन संबंधों में और तनाव आने की संभावना है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूके फॉरेन, कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को यूके के साथ राजनयिक संबंध के लिए राष्ट्राध्यक्ष के रूप में आमंत्रित किया है। लेकिन माना जा रहा है कि चीनी प्रतिनिधिमंडल के साथ उनके स्थान पर उपराष्ट्रपति वांग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


ब्रिटेन ने चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया था
पिछले साल ब्रिटेन ने चीन के शिनजियांग प्रांत में कथित उइगर के मानवाधिकारों के हनन के लिए चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके चीन ने भी जवाबी कार्रवाई की थी, उसने यूके के नौ व्यक्तियों और चार संगठनों को प्रतिबंधित कर दिया था। कंजरवेटिव पार्टी के पूर्व नेता सर इयान डंकन स्मिथ, साथ ही टोरी के सांसद टॉम तुगेंदहट, नील ओ'ब्रायन, टिम लॉटन और नुसरत गनी उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें और उनके परिवारों के चीनी क्षेत्र में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

ब्रिटेन के वरिष्ठ सांसद लॉटन ने बताया कि आप एक ऐसे देश से संबंध नहीं रख सकते जो अत्याचार उजागर हो गया हो। उइगरों के अलावा तिब्बत में उत्पीड़न पिछले 60/70 साल से हो रहा है और अब जो हम देखते हैं वह हांगकांग में भी हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें