फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: चीन में काम करने वाले भारतीयों के लिए बड़ी खबर, दो साल बाद ड्रैगन ने हटाया वीजा प्रतिबंध

Tue, 14 Jun 2022 08:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

चीन ने दो साल बाद भारतीय नागरिकों पर लगे वीजा प्रतिबंध को हटा दिया है। जिसके बाद अब चीन ने विभिन्न शहरों में काम करने वाले भारतीय नागरिक चीन लौट सकेंगे।
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन ने दो साल बाद भारतीय नागरिकों पर लगे वीजा प्रतिबंध को हटा दिया है। जिसके बाद अब चीन ने विभिन्न शहरों में काम करने वाले भारतीय नागरिक चीन लौट सकेंगे। गौरतलब है कि चीन ने 2020 में नवबंर माह में भारतीयों के लिए वीजा आवेदन पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके अलावा भारत आने-जाने वाली उड़ानों पर भी प्रभावी रूप से प्रतिबंध लगा दिया था। जिसे अब हटा दिया गया है। सोमवार को भारत में चीनी दूतावास ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में स्थित चीन के दूतावास ने अपनी COVID-19 वीजा नीति को अपडेट करते हुए अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी। वेबसाइट पर जारी नोटिस में लिखा गया है कि सभी क्षेत्रों में काम और उत्पादन को फिर से शुरू करने के लिए चीन जाने वाले विदेशी नागरिक और उनके साथ आने वाले परिवार के सदस्य वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

हालांकि इसमें अभी चीन में पढ़ाई करने वाले छात्रों को लेकर कोई निर्देश नहीं दिया गया है कि वे वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं या नहीं। सूत्रों के मुताबिक, चीन चीनी विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे हजारों भारतीय छात्रों के अनुरोधों को भी स्वीकार कर रहा है। इन छात्रों ने दोबारा चीनी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जाकर पढ़ाई के लिए अपनी रुचि जाहिर की है। चीन की वीजा नीति में यह बदलाव सैकड़ों भारतीय पेशेवरों और उनके परिवारों के लिए एक बड़ी राहत है जो 2020 में घर वापस आ गए थे।
विज्ञापन


भारत में रहने वाले चीनी या उनके परिजन भी जा सकेंगे
चीनी दूतावास ने कहा, चीनी नागरिक और चीन में स्थायी निवास परमिट धारी विदेशी भी अपने परिवार के पास लौटने अथवा रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए वीजा का आवेदन कर सकते हैं। भारतीयों के अलावा, कुछ ऐसे लोग हैं, जिनके पति या पत्नी चीनी हैं, उन्हें भी राहत मिलेगी। विभिन्न कंपनियों में काम करने वाले चीनी कामगार भी बीजिंग के वीजा प्रतिबंध और उड़ानें रद्द करने के कारण भारत में फंसे हैं।

टूरिज्म और निजी कारणों से अब भी नहीं मिलेगा वीजा
चीनी दूतावास की घोषणा में कहा गया है, टूरिज्म अथवा निजी कारणों से वीजा अब भी निलंबित रखा जाएगा। यानी घूमने के लिए चीन जाने की इच्छा पूरी नहीं हो पाएगी।

12 हजार भारतीय विद्यार्थियों ने जताई चीन लौटने की इच्छा
अप्रैल में भारत और चीन में विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी कराने पर सहमति बनी थी। चीनी दूतावास ने लौटने के इच्छुक भारतीयों का विवरण एकत्र करने को कहा था। चीन में 23 हजार से ज्यादा भारतीय विद्यार्थी थे। इनमें ज्यादातर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। दिसंबर 2019 में कोरोना के प्रकोप के कारण उन्हें लौटना पड़ा था। अब इनमें से 12 हजार से ज्यादा ने पढ़ाई पूरी करने के लिए फिर चीन जाने की इच्छा जताई है। इनका विवरण चीनी दूतावास को उपलब्ध कराया जा रहा है। अभी दोनों देशों के बीच केवल राजनयिकों के लिए विमान सेवा उपलब्ध है।

पाकिस्तान, थाईलैंड, सोलोमन के विद्यार्थी पहले ही लौट चुके
हाल के महीनों में चीन ने अपने मित्र देशों में गिने जाने वाले पाकिस्तान, थाईलैंड, सोलोमन आइसलैंड और इनके बाद श्रीलंका के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए लौटने की इजाजत दी थी। इनके विद्यार्थी वहां पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें