फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में एक लड़की ने अपना होमवर्क करने के लिए खरीदा रोबोट, लेकिन मां ने ऐसे पकड़ी चोरी

Mon, 25 Feb 2019 01:48 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हैंडराइटिंग रोबोट
विज्ञापन
होमवर्क समय पर पूरा नहीं करना  या होमवर्क नहीं करने पर होमवर्क की कॉपी घर पर भूल जाना, ऐसे बहानों से बहुत से लोग परिचित होंगे। होमवर्क करना बच्चों को कई बार बहुत बोरिंग काम लगता है। लेकिन चीन में 9वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपना होमवर्क कराने के लिए एक अनोखा उपाय निकाला। उसने इस काम के लिए को रोबोट ही खरीद लिया। रोबोट उसकी हैंडराइटिंग की नकल कर लेता था। हालांकि जब इसका खुलासा हुआ तो उसे अपनी मां ने इस रोबोट को तोड़ डाला। लेकिन सोशल मीडिया पर इस बच्ची की कुछ लोग तारीफ भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


चीन के कियानजियांग प्रांत की रहने वाली एक छात्रा चीनी भाषा के विषय में मिले स्कूल के होमवर्क में आजिज आ गई थी। वह अपना होमवर्क पूरा करने की बजाए दिन रात इस ख्याल में डूबी रहती कि इससे कैसे छुटकारा पाया जाए। ऐसे में उसे एक ऐसे रोबोट के बारे में पता चला जो किसी की भी हैंडराइटिंग कॉपी कर सकता है।  

आठ हजार रुपये में खरीदा रोबोट

उसने यह रोबोट 120 डॉलर यानी करीब 8 हजार रुपये में खरीदा था। इस छात्रा की उम्र 15 साल है और नए साल के मौके पर उसे ये पैसे भेंट में मिले थे। लेकिन इस खरीदारी को उसने अपने परिवार से छुपा कर किया। इसके बाद वह अपना होमवर्क खुद करने की बजाए इस रोबोट से करवाने लगी। 

उसने होमवर्क इतनी जल्दी पूरा कर दिया कि उसकी मां भी हैरान रह गईं। टेक्स्ट बुक से कोई पैराग्राफ कॉपी करना हो या निबंध लिखने का काम, रोबोट सब कर देता। रोबोट की मदद से अब उसका होमवर्क खेल-खेल में होने लगा। 

चीनी भाषा सीखना आसान नहीं

चीनी भाषा एक चित्रात्मक लिपि है। इसमें छह से सात हजार अक्षर होते हैं। इसमें से 800 अक्षर प्रचलित हैं। इतने अधिक अक्षर याद रखना आसान नहीं होता। चित्र अक्षरों को याद करने के बाद उसने लिखने का अभ्यास किया जाता है। चीन में छात्रों को चीनी भाषा सिखाने के लिए उन्हें हर चैप्टर की पूरी कॉपी लिखने का अभ्यास कराया जाता है। 

मां ने ऐसे पकड़ी चोरी

इस छात्रा ने दो दिन में कई चैप्टर कॉपी कर लिए। इस बात से हैरान उसकी मां हो गई। उसे विश्वास नहीं हो पा रहा था कि बेटी इतनी जल्द इतना होमवर्क कर पाएगी। बाद में मां को लड़की के कमरे की सफाई के दौरान रोबोट मिला तो उन्हें पूरी कहानी समझ में आ गई। मां ने लड़की को न सिर्फ डांटा बल्कि उसका रोबोट भी तोड़ दिया। 

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर इस छात्रा की खूब तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा, "इंसान और अन्य जानवरों में यही फर्क है कि इंसान को पता है कि वह उपकरणों के जरिए भी काम पूरा कर सकता है। इस लड़की को पता है कि काम कैसे करना है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें