फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू की जयंती पर चीन में गूंजेंगे भजन और उपदेश

Tue, 01 Oct 2019 06:23 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
Mahatma Gandhi - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

महात्मा गांधी की जयंती भारत ही नहीं पड़ोसी देश चीन के लिए भी विशेष महत्व रखता है। बीजिंग के प्रसिद्ध छाओयांग पार्क में गांधी की मूर्ति लगने के बाद से दो अक्तूबर ने यहां के लोगों के लिए विशेष महत्व ग्रहण कर लिया। हर साल गांधी जयंती पर यह पार्क गांधी भजन और उनके उपदेशों से गूंज उठता है। इस पार्क में 2005 में गांधी की मूर्ति लगाई गई थी, जिसे जानेमाने मूर्तिकार युआन जिकुन ने बनाया है।

विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि, महात्मा के नाम से विख्यात गांधी के आध्यात्म और कर्म ने न सिर्फ भारत के लोगों को प्रेरित किया, बल्कि दुनिया में भी एक अनमोल आध्यात्मिक विरासत छोड़ी है। चीन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, एक नेता और भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन के अगुआ के रूप में गांधी ने भारत की आजादी में असाधारण योगदान दिया।

गेंग ने गांधी के इस विचार को याद किया, 'चीन और भारत एक साझा यात्रा में सुख और दुख को बांटने वाले सह यात्री हैं’ और कहा कि चीन भारत के साथ परस्पर राजनीतिक विश्वास और सहयोग बढ़ाना चाहता है।
विज्ञापन


गेंग ने कहा, इस समय भारत और चीन दोनों ही राष्ट्रीय विकास की महत्वपूर्ण अवस्था में हैं। चीन परस्पर राजनीतिक भरोसे को बढ़ाने, व्यावहारिक सहयोग में बढ़ोतरी और राष्ट्रीय कायाकल्प के लिए भारत के साथ काम करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि चीन रणनीतिक संचार को मजबूत बनाने और चीन-भारत संबंधों को लगातार आगे बढ़ाने का इच्छुक है।

उनकी टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जल्द ही चेन्नई के पास मामल्लापुरम में मिलने वाले हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें