फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की बाहुबल नीति भारत और अन्य देशों से रिश्ते बिगाड़ेगी: अमेरिका

Fri, 29 May 2020 06:58 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपती शी जिनपिंग - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका के एक वरिष्ठ राजनयिक ने कहा है कि चीन की ‘बाहुबल’ की नई नीति का असर निश्चत ही भारत और अन्य देशों पर पड़ेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अंतत: दुनिया इस बात को समझ रही है कि चीन ‘समस्याग्रस्त’ शासन के प्रारूप को आगे बढ़ा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के स्रोत, हांगकांग में चीनी कार्रवाई और विवादित दक्षिण चीन सागर द्वीप में आक्रामक सैन्य कार्रवाई के कारण अमेरिका-चीन में तनाव बढ़ गया है। पूर्वी एशियाई व प्रशांत मामलों के लिए सहायक विदेश मंत्री डेविड स्टिलवेल ने कहा है कि चीन जो कदम उठा रहा है ‘उसका असर सिर्फ जलडमरूमध्य में ही नहीं, बल्कि उसके पार भी होगा।’

उन्होंने कहा कि इससे दक्षिणपूर्वी एशिया प्रभावित होगा, जिसका असर उसके पड़ोसी भारत एवं अन्य देशों पर पड़ेगा। यह नई बाहुबल प्रदर्शन की और आक्रामक नीति हालातों को और मुश्किल बना देगी।’ बता दें कि चीनी रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंघे ने हाल ही में कहा था कि अमेरिका-चीन तनातनी जोखिम वाले दौर में पहुंच गई है और हमें संघर्ष करने की अपनी भावना को मजबूत करना होगा। स्टिलवेल ने इसी बयान के संदर्भ में यह बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें