फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन : 'हाइब्रिड चावल के जनक' मशहूर वैज्ञानिक युआन लोंगपिंग का 91 वर्ष की आयु में निधन

Sat, 22 May 2021 09:50 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, बीजिंग

सार

चीन की सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि शीर्ष धान वैज्ञानिक युआन लोंगपिंग का निधन हुनान प्रांत की राजधानी चांगसा के अस्पताल में हुआ।
विज्ञापन
युआन लोंगपिंग - फोटो : विकीपीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के प्रख्यात वैज्ञानिक युआन लोंगपिंग का शनिवार को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें चीन में धान की संकर प्रजाति विकसित करने के लिए जाना जाता है जिसकी वजह से देश में खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि हुई। लोंगपिंग को चीन में ‘हाइब्रिड चावल के जनक’ के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन


चीन के राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के महानिदेशक हु पीसांग ने कहा, ‘कुछ शब्द युआन की उपलब्धि के साथ जुड़ेंगे। उन्होंने दुनिया की भूख से मुकाबला करने में मदद की।’

उल्लेखनीय है कि युआन लोंगपिंग का वर्ष 1930 में बीजिंग में जन्म हुआ था। उन्होंने वर्ष 1973 में उच्च उत्पादन वाले धान की संकर प्रजाति विकसित की थी। इसके बाद में बड़े पैमाने पर चीन में धान की खेती की गई। बता दें कि इसके चलते चीन में स्थायी रूप से चावल का उत्पादन बढ़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें