फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन : रसायन कंपनी में जहरीली गैस के रिसाव से आठ लोगों की मौत, तीन बीमार

Sat, 12 Jun 2021 11:11 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, बीजिंग।

सार

प्राथमिक जांच के आधार पर अधिकारियों ने बताया कि एक वाहन से कंपनी के श्रमिक रसायन उतार रहे थे, तभी मिथाइल फॉर्मेट का रिसाव हुआ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी चीन के गुइझोऊ प्रांत में शनिवार को एक रसायन कंपनी में जहरीली गैस के रिसाव की चपेट में आने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य बीमार पड़ गए। मीडिया में आई खबर से यह जानकारी मिली है।

विज्ञापन


स्थानीय अधिकारियों ने सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि प्रांतीय राजधानी गुईयांग में पुलिस को तड़के यह जानकारी मिली कि कुछ लोग रसायन कंपनी के निकट बेहोश पड़े हुए हैं।

प्राथमिक जांच के आधार पर अधिकारियों ने बताया कि एक वाहन से कंपनी के श्रमिक रसायन उतार रहे थे, तभी मिथाइल फॉर्मेट का रिसाव हुआ। वाहन पर हुबेई प्रांत का लाइसेंस प्लेट लगा हुआ था। आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि तीन व्यक्ति अस्पताल में भर्ती हैं। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें