फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की जिम्मेदारी है कि वह पाकिस्तान का बचाव नहीं करे: अमेरिका

Thu, 21 Mar 2019 03:39 PM IST
Priyesh Mishra भाषा, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका
विज्ञापन
अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि पाकिस्तान का बचाव नहीं करना और इस्लामाबाद से आतंकवादियों पर कार्रवाई के लिए कहना चीन की जिम्मेदारी है। उन्होंने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रयास में चीन द्वारा अवरोध पैदा करने पर भी चिंता जताई।
विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि चीन की यह जिम्मेदारी है कि वह पाकिस्तान का बचाव नहीं करे और साथ ही आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करने के लिए पाकिस्तान का आह्वान करने में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ खड़ा हो।’’ 

पुलवामा आतंकी हमले के बाद मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने का प्रयास किया गया था, लेकिन चीन ने इससे जुड़े प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ‘तकनीकी रोक’ लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें