फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की नई मुश्किलः डिजिटल करेंसी के इस्तेमाल के लिए लोगों को कैसे लुभाएं?

Sun, 09 Jan 2022 01:25 PM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

डिजिटल करेंसी को पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना से जुड़े डिजिटल करेंसी रिसर्च इंस्टीट्यूट ने विकसित किया है। उसने ई-सीएनवाई एप को हाल में जारी किया। इसके एंड्रॉयड और आईओएस दोनों वर्जन जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
युआन चीन डिजिटल मुद्रा - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन ने अपनी डिजिटल करेंसी का नमूना लॉन्च कर दिया है। उसका दावा है कि अगले महीने होने वाले बीजिंग विंटर ओलिंपिक खेलों के दौरान इस करेंसी का जमकर इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन इसके लिए अपने देश के उपभोक्ताओं को तैयार करना अब एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। इस हफ्ते चीन ने इसके लिए खास मुहिम छेड़ी।

विज्ञापन


डिजिटल करेंसी का इस्तेमाल ई-सीएनवाई वॉलेट के जरिए किया जा रहा है। लेकिन अलग-अलग सूरतों में इसका कैसे इस्तेमाल हो, इसको लेकर बहुत से लोग भ्रम में है। इस बात को समझाने के लिए चीन सरकार ने गुरुवार को एक दस्तावेज जारी किया। उसमें समझा गया गया है कि इस करेंसी के जरिए खुदरा लेन-देन, बिल पेमेंट, या प्रशासनिक सेवाओं के बदले भुगतान कैसे किया जा सकता है।

चीन में इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट लोकप्रिय रहा है। लेकिन डिजिटल युवान का इस्तेमाल उससे अलग है। इसी हफ्ते चीन सरकार ने एलान किया कि यूजर इसका इस्तेमाल वी चैट ऐप के जरिए कर सकेंगे। वी चैट प्राइवेट कंपनी टेन्सेंट होल्डिंग का ऐप है। बताया जाता है कि चीन में इस ऐप का एक अरब से ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं। अलीबाबा कंपनी के ऐप अलीपे के जरिए डिजिटल युवान के इस्तेमाल की सुविधा पिछले साल ही दे दी गई थी।
विज्ञापन


डिजिटल करेंसी को पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना से जुड़े डिजिटल करेंसी रिसर्च इंस्टीट्यूट ने विकसित किया है। उसने ई-सीएनवाई एप को हाल में जारी किया। इसके एंड्रॉयड और आईओएस दोनों वर्जन जारी किए गए हैं। फिलहाल, सात अन्य बैंकों के इलेक्ट्रॉनिक वॉलेट के जरिए भी डिजिटल युवान का लेन-देन किया जा सकता है। ये सातों चीन के ही बैंक हैं।

अगले एक फरवरी को चीन का नया साल शुरू होगा। चीन में ये मौका छुट्टी और बड़ी खरीदारियों का होता है। चीन सरकार की कोशिश है कि इस बार लोग अपनी ज्यादातर डिजिटल युवान के जरिए ही करें। चार फरवरी को विंटर ओलिंपिक खेल शुरू होंगे। चीन सरकार चाहती है कि उस मौके पर भी डिजिटल मुद्रा का ही ज्यादा इस्तेमाल हो।

हांगकांग के अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक अक्तूबर 2021 तक चीन के 14 करोड़ से अधिक लोग डिजिटल युवान का एकाउंट खोल चुके थे। चीन ने प्रायोगिक तौर पर डिजिटल युवान को पिछले साल ही जारी कर दिया था। डिजिटल करेंसी रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रमुख मू चांगचुन ने नवंबर में बताया था कि लोग डिजिटल युवान के जरिए 9.7 बिलियन डॉलर का लेन-देन कर चुके हैं।

लेकिन जानकारों का कहना है कि डिजिटल युवान के यूजर्स की संख्या फिलहाल वीचैट पे और अलीपे जैसे ऐप्स की तुलना में बहुत कम है। लोगों को इन दोनों ऐप के इस्तेमाल की आदत लगी हुई है। चीन सरकार चाहती है कि लोग इन ऐप्स से ई-सीएनवाई ऐपी तरफ शिफ्ट करेँ। यानी वे सीधे डिजिटल युवान का इस्तेमाल करेँ।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक चीन में सोशल मीडिया की चर्चाओं में लोगों ने डिजिटल युवान को लेकर कई सवाल उठाए हैं। एक सवाल यह भी पूछा गया है कि क्या सरकार सबको अपनी डिजिटल करेंसी का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर करेगी? 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें