चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने 15वीं पंचवर्षीय योजना को अंतिम रूप देने के लिए बीजिंग में तीन दिवसीय बैठक शुरू की है। आर्थिक सुस्ती, 4.8% की गिरती जीडीपी और युवाओं में 20% बेरोजगारी ने चिंता बढ़ाई है। वहीं, भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दो शीर्ष जनरलों सहित नौ सैन्य अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है।
चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) ने सोमवार से तीन दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक शुरू की है, जिसमें देश की आगामी 15वीं पंचवर्षीय योजना (2026-2030) को अंतिम रूप दिया जाएगा। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब देश की अर्थव्यवस्था सुस्ती का शिकार है और सेना के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। चीन की अर्थव्यवस्था जुलाई-सितंबर तिमाही में सिर्फ 4.8% की दर से बढ़ी, जो इस साल की सबसे धीमी वृद्धि दर है।
सेना के शीर्ष अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई
नई योजना में अर्थव्यवस्था की मौजूदा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए रोजगार सृजन, घरेलू मांग को बढ़ावा देना और तकनीकी क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता पर जोर दिए जाने की संभावना है। इलेक्ट्रिक वाहनों का बढ़ा हुआ उत्पादन और अमेरिका की तरफ से तकनीकी निर्यात पर रोक जैसे मुद्दे भी चर्चा का हिस्सा बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Trump: ट्रंप ने फिर कहा- भारी टैरिफ की धमकी के चलते भारत-पाकिस्तान ने रोका संघर्ष, विमान गिरने को लेकर किया यह दावा