फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने भारत से आयातित मछली के पैकेटों पर कोरोना वायरस होने का किया दावा

Thu, 19 Nov 2020 06:43 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, बीजिंग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

चीन के अधिकारियों ने दावा किया है कि भारत सहित विभिन्न देशों से आयातित प्रशीतित उत्पादों के पैकेट पर कोरोना वायरस मिले हैं। कई देशों ने चीन के इस दावे की आलोचना करते हुए कहा है कि जांच और पाबंदियां वैज्ञानिक तथ्य पर आधारित नहीं हैं और इससे व्यापार बाधित होगा।

विज्ञापन

 
चीन के सरकारी ‘ग्लोबल टाइम्स’ अखबार में बुधवार को कहा गया कि भारत, रूस और अर्जेंटीना से आयातित प्रशीतित उत्पादों के पैकेटों की चीन में की गई जांच में कोरोना वायरस मिले हैं।

 
इसमें कहा गया है कि भारत से आयातित प्रशीतित बटरफिश के पैकेट, रूस के सैल्मन पैकेट और अर्जेंटीना से आए प्रशीतित मांस के पैकेट के नमूनों की जांच में कोरोना वायरस मिला। चीनी अधिकारियों ने कहा कि 20 देशों के पैकेटों में कोरोना वायरस के अंश पाए गए।
विज्ञापन

 
यह दूसरी बार है जब चीनी अधिकारियों ने भारत से आयातित मछली के पैकेटों पर कोरोना वायरस होने का दावा किया है। इससे पहले 13 नवंबर को चीन के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम्स ने फ्रोजन कटलफिश की बाहरी पैकेजिंग पर कोरोना वायरस पाए जाने के बाद शुक्रवार से एक सप्ताह के लिए समुद्री खाद्य उत्पादों के आयात को रोक दिया था।
 
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैकिंडा अर्डर्न ने 16 नवंबर को चीनी अधिकारियों के इस दावे पर सवाल उठाया था कि उनके देश के मांस उत्पादों में कोरोना वायरस पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें