फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: चीन ने जीत पर पीएम मोदी को दी बधाई, कहा- संबंधों में करेंगे सुधार, भारत के साथ काम करने को भी तैयार

Wed, 05 Jun 2024 03:05 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

बुधवार को चीन ने भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों के समग्र हितों को ध्यान में रखते हुए भारत के साथ काम करने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को चीन ने भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों के समग्र हितों को ध्यान में रखते हुए भारत के साथ काम करने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन


मंगलवार को भारत में हुए लोकसभा चुनाव का परिणाम चुनाव आयोग द्वारा जारी किया गया। इस पर चीन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि भारत के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत हुई, उन्हें बहुत-बहुत बधाई। 
उन्होंने यह भी कहा कि भारत के साथ रिश्ते मजबूत करना चाहते हैं। दोनों देशों के बीच के मजबूत और स्थिर संबंध दोनों देशों के हित के लिए आवश्यक है। देश में शांति और विकास के लिए यह जरूरी है। माओ ने कहा कि चीन दोनों देशों के में हित को देखते हुए भारत के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य को देखते हुए द्विपक्षी संबंधों को स्थिर ट्रैक पर आगे बढ़ना चाहते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि पैंगोंग त्सो (झील) क्षेत्र में हिंसक झड़प के बाद 5 मई, 2020 को पूर्वी लद्दाख सीमा गतिरोध शुरू होने के बाद से दोनों देशों के बीच व्यापार को छोड़कर संबंध कमजोर हो गए थे। गतिरोध को हल करने के लिए दोनों पक्षों ने अब तक कोर कमांडर स्तर की 21 दौर की वार्ता की है।

इस बार के लोकसभा चुनाव में कुल 543 लोकसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 240 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस ने 99 सीटें हासिल की हैं। वहीं भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए को समर्थन के बाद 292 सीट मिली। जो कि 2014 के मुकाबले काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें