फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने बदला रुख: पाक में ढांचागत काम के साथ खनन पर भी देगा ध्यान

Thu, 07 Nov 2019 07:27 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान-चीन - फोटो : Twitter
विज्ञापन

चीन ने 60 अरब डालर वाली बहुचर्चित चीन-पाक आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजना मामले में रंग बदल लिया है। अब इसमें ढांचागत क्षेत्र के बजाय तांबा, सोना, तेल एवं गैस क्षेत्र पर ज्यादा ध्यान दिया जायेगा।

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन पाक संयुक्त सहयोग समिति (जेसीसी) की नौंवीं बैठक में सीपीईसी का दायरा बढ़ा कर इसमें तांबा, सोना, तेल और गैस सेक्टर को लाने का फैसला किया गया।चीनी राजदूत याओ जिंग ने योजना मंत्री खुसरो बख्तियार के साथ प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जेसीसी बैठक सफल रही है।

जिस रूपरेखा पर सहमति बनी है वह काफी आशाजनक है। चीनी राजदूत ने कहा कि जेसीसी ने सीपीईसी के लिये नई दिशा तय की है। साथ ही यह भी बातचीत हुई है कि चीनी विनिर्माण इकाईयां पाकिस्तान भेजी जाएं और भविष्य की परियोजनाओं को चीन से पैसे की सहूलियत दी जाए।
विज्ञापन


बख्तियार ने कहा कि नई रूपरेखा पर ठीक से अमल होने पर अगले पांच साल में पाकिस्तान कम आय के दर्जे से निकल कर मध्यम आय वाला देश बन सकता है। अगले तीन सालों में पाकिस्तान में तेल एवं गैस क्षेत्र में आठ से दस डालर के चीनी निवेश की संभावना है। इससे काफी फायदा होगा क्योंकि चीन तांबे के सबसे बड़े आयातकों में से एक है। उन्होंने यह भी कहा कि चीन की मदद से पाकिस्तान की इस्पात मिलों को नया जीवन मिलने से चार अरब डालर का आयात बिल कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें