फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China Space Station: अंतरिक्ष में खुद का स्पेस स्टेशन बना रहा है चीन, निर्माण कार्य पूरा करने के लिए रवाना हुए तीन अंतरिक्ष यात्री 

Sun, 05 Jun 2022 09:08 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

एक बार इसके तैयार होने के बाद चीन इकलौता देश होगा, जिसके पास अंतरिक्ष स्टेशन होगा। इस मिशन को पूरा करने के लिए चीन लगातार अंतरिक्ष यात्रियों को मिशन पर भेज रहा है। इससे पहले अप्रैल में ही तीन सदस्यीय दल अंतरिक्ष से वापस लौटा था। 
विज्ञापन
स्पेस स्टेशन - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरिक्ष में खुद का स्पेस स्टेशन स्थापित करने के लिए चीन जी-जान से मेहनत कर रहा है। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए एक के बाद एक अंतरिक्ष यात्री को भेजा जा रहा है। इसी क्रम में चीन ने आज तीन अंतरिक्ष यात्रियों को मिशन पर भेज दिया है। यह मिशन करीब छह महीने तक चलेगा। तीनों यात्री चीनी स्पेस स्टेशन तियांगोंग का निर्माण कार्य पूरा करेंगे। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अंतरिक्ष यात्री चेन डोंग, लियू यांग और कै जुझे शेनझोउ-14 अंतरिक्ष यान के जरिए स्पेस में भेजे गए हैं। यह दल पृथ्वी का चक्कर लगा रहे चीन के अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा करेगा। शेनझोउ-14 अंतरिक्षयान को उत्तर पश्चिमी चीन के जिकुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च-2एफ रॉकेट के जरिये अंतरिक्ष में भेजा गया।

नेशनल स्पेस लैबोरेटरी की जाएगी स्थापित 
चीनी अंतरिक्ष एजेंसी, सीएमएएए के डिप्टी डायरेक्टर लिन शिक्वियांग ने बताया कि मिशन के जरिए स्पेश स्टेशन को नेशनल स्पेस लैबोरेटरी बनाया जाएगा। लिन ने बताया कि शेनझोउ-14 का क्रू ग्राउंड टीम के साथ मिलकर काम करेगा। टीम कोर मॉड्यूल के साथ दो लैब मॉड्यूल के डॉकिंग और ट्रांसपोजिशन को पूरा करने का काम करेगी। वे पहली बार दो लैब मॉड्यूल में प्रवेश करेंगे और पर्यावरण को रहने के लिए उपयुक्त बनाने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि वे दो मॉड्यूल में एक दर्जन से ज्यादा वैज्ञानिक प्रयोग कैबिनेट खोलेंगे और उन्हें स्थापित करेंगे। 

विज्ञापन


अप्रैल में लौटा था तीन सदस्यीय दल 
इससे पहले तीन सदस्यीय चीनी अंतरिक्ष यात्री दल अप्रैल में अंतरिक्ष स्टेशन के महत्वपूर्ण हिस्सों के निर्माण में छह महीने का रिकॉर्ड खर्च करने के बाद पृथ्वी पर लौटा था। इस टीम में एक महिला अंतरिक्ष यात्री भी शामिल थी। इस स्टेशन के इस साल तक तैयार होने की उम्मीद थी। सीएमएसए के अनुसार, उन्होंने इसके अंतरिक्ष स्टेशन की प्रमुख प्रौद्योगिकियों का सत्यापन पूरा कर लिया था। एक बार इसके तैयार होने के बाद चीन इकलौता देश होगा, जिसके पास अंतरिक्ष स्टेशन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें