Tomb Sweeping Day Beijing China
- फोटो : ANI
कोरोना वायरस के कहर से बुरी तरह प्रभावित चीन में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। चीन की राजधानी बीजिंग में अपने पूर्वजों की कब्र साफ करने की परंपरा को देखते हुए श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर आना-जाना होगा। प्रशासन ने इसे देखते हुए लोगों की जरूरत के मुताबिक सबवे और बस सेवा तैयार कर ली है।
मृतकों को श्रद्धांजलि देने का यह त्योहार 23 दिन तक चलता है। इस साल यह बीजिंग में 21 मार्च से 12 अप्रैल तक था। बीजिंग म्यूनिसिपल आयोग परिवहन ने कहा कि उसे इस त्योहार में शामिल होने वाले लोगों की संख्या में गिरावट आने का अनुमान है। फिर भी, सार्वजनिक परिवहन को काफी दबाव का सामना करना पड़ता है। कब्र साफ करने का दिन या किंगमिंग त्योहार चार अप्रैल को था।
बीजिंग ने अपनी परिवहन सेवाओं को मजबूत करते हुए 18 कब्रिस्तानों के आस-पास 101 सामान्य बसें लगाई हैं। 10 विशेष बसें लोगों को राजधानी में पांच कब्रिस्तानों तक ले जाने और लाने के लिए लगाया गया है। सबवे ऑपरेटरों ने यात्रियों की संख्या नियंत्रित करने के लिए निगरानी सख्त कर दी है। वहीं, बड़े कब्रिस्तानों के पास पार्किंग की जगह का का विस्तार किया गया है।
इस मौके पर लोगों की भारी भीड़ न एकत्र हो, इसके लिए बीजिंग के कई कब्रिस्तानों ने लोगों से आग्रह किया है कि वह खुद यहां न आएं बल्कि किसी किसी अन्य माध्यम से जैसे कि कब्रिस्तान के कर्मचारियों के द्वारा अपने पूर्वजों की कब्र साफ करवाएं।