फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग: चीन ने शुरू की चुनाव व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी

Sat, 06 Mar 2021 12:19 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
Chinese President Xi Jinping - फोटो : ANI
विज्ञापन

हांगकांग में दमनकारी सुरक्षा कानून लागू करने के सालभर में चीन ने वहां की चुनाव व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस दिशा में शुरू हुई विधायी प्रक्रिया से चीन समर्थकों को फायदा मिलेगा और राजनीतिक विरोध कमजोर होगा।

विज्ञापन


चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारी झांग येसुई ने इस योजना का ऐलान किया ताकि सुनिश्चित हो सके कि इस क्षेत्र में देशभक्त लोग शासन कर सकें। उन्होंने प्रस्ताव की विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

हालांकि हांगकांग से जुड़ी नीतियों को लेकर चीनी नेतृत्व के वरिष्ठ सलाहकार लाउ सिउ-कई ने कहा कि नई व्यवस्था में एक सरकारी एजेंसी बनाई जा सकती है, जो मुख्य कार्यकारी ही नहीं, बल्कि अन्य स्तर पर चुनाव लड़ने वाले हर उम्मीदवार की जांच भी करेगी। नई रणनीति से हांगकांग में कम्युनिस्ट पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी। इससे विपक्ष को पूर्णत: खत्म करने की कोशिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें